Home / अयोध्या तक जाने वाली सड़क का नाम पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के नाम

अयोध्या तक जाने वाली सड़क का नाम पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के नाम

Spread the love

लखनऊ – अयोध्या में भव्य राम मंदिर देखने का सपना लेकर दुनिया को रुखसत कहने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के नाम पर रामनगरी समेत 5 जिलों में सड़क का नामकरण किया जायेगा।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर तक जाने वाले सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग रखा जायेगा। इस सिलसिले में लोक निर्माण विभाग को औपचारिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दे दिये गये हैं। सिंह राम भक्तों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। उनका निधन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिये अपूरणीय क्षति है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि अयोध्या में राम जन्म भूमि परिसर की ओर जाने वाली सड़क का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर होगा | राम मंदिर आंदोलन के दौरान कल्याण सिंह के योगदान को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *