लखनऊ बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो पूर्ण मुख्यमंत्री मायावती ने.कहा आज ही के दिन 14 अक्टूबर सन् 1956 को भारत के सबसे बड़े विद्वान और पूरी दुनिया के छठवें नम्बर के विद्वान बोधिसत्व बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर जी ने हिन्दू धर्म को त्यागकर लगभग 10 लाख लोगों के साथ बौद्ध धम्म् की दीक्षा लिये थे। तबसे बाबा साहब जी के अनुयायी अक्टूबर को दीक्षा माह के रूप में मनाते हैं और हर साल इस पूरे महीने में लाखो लोग हिन्दू धर्म को छोड़कर बौद्ध धम्म् की दीक्षा लेते हैं।
आज ही के दिन संविधान रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाया था इस वजह से आज के दिन को दीक्षा माह कहते हैं





