“
आज अमर शहीद उधम सिंह जी का जन्मदिन है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में उधम सिंह जी धैर्य और वीरता की समग्रता के पर्याय हैं। जलियॉंवाला बाग हत्याकांड के बाद निर्दोष भारतीयों की निर्मम हत्या का बदला लेने के लिए 21 वर्ष तक अनुकूल अवसर की प्रतीक्षा करने के बाद जब निर्भीक उधम सिंह जी ने लंदन में माइकल ओ’ डायर को गोली मारी तो उसके बाद वहॉं से भागने के बजाए वहीं खड़े रहे ताकि उनकी आवाज़ अंग्रेजी हुकूमत से ले कर भारतीय क्रांतिकारियों तक, हर ओर पहुँच सके। इस घटना के बाद उधमसिंह तो फाँसी चढ़ गए पर अपनी अमर शहादत से अंग्रेज़ों के गले में भी एक फाँस छोड़ गए। भारत माता के इस निडर अमर पुत्र शहीद #उधमसिंह को जन्मदिन पर सादर प्रणाम।🙏🏻💐
ShivRaj Balyan S. P.