Home / CMS ने किया जॉन ज़ैदी को सम्मानित

CMS ने किया जॉन ज़ैदी को सम्मानित

Spread the love

जॉन जैदी सेंट फ्रांसिस कॉलेज 6 सी आयु 11 वर्ष केडी सिंह बाबू स्टेडियम में ताइक्वांडो ग्रीन बेल्ट का भी छात्र है विगत दिनों एक कंपटीशन सिटी मांटेसरी स्कूल कृष्णा नगर ब्रांच मैं कराया गया था जिसमें उक्त छात्र को पहले दिन भर प्रतीक्षा कराई गई थी और दूसरे दिन उसको यह कहकर वापस कर दिया गया था कि एक ही भार वर्ग में 2 लोग खेल में हिस्सा नहीं ले सकते। छात्र के पिता ने सीएमएस संस्थापक जगदीश गांधी को शिकायत मेल की और समाचार पत्रों में भी अपनी व्यथा लिखी जिसको देखते हुए स्वयं जगदीश गांधी ने इस मामले का संज्ञान लिया और अपने स्पोर्ट्स कोच को भेजकर छात्रों को सम्मानित किया।
जान ज़ैदी के पिता ने सीएमएस स्कूल और स्पोर्ट्स अथॉरिटी का शुक्रिया अदा किया साथ ही साथ उन लोगों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने उनकी शिकायत वहां तक पहुंचाने में सहायता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *