Home / उत्तर प्रदेश / आजमगढ़ की तेजतर्रार, समाजसेवी बिंदु राम ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया

आजमगढ़ की तेजतर्रार, समाजसेवी बिंदु राम ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया

Spread the love

19 फरवरी 2023 लखनऊ

आजमगढ़ की तेजतर्रार नेता और समाजसेवी बिंदु राम ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों पर विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश महासचिव प्रशासन प्रभारी दिनेश कुमार सिंह एवं संगठन सचिव श्री अनिल यादव ने कांग्रेस पट्टिका देकर उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

सदस्यगण करने के बाद बिंदु राम ने कहा कि उदयपुर चिंतन शिविर के फैसलों और माननीय राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चली “भारत जोड़ो यात्रा” से आज समाज में राजनीतिक और सांस्कृतिक बदलाव देखने को मिला है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 निश्चित तौर से भाजपा और मोदी सरकार के लिए वाटर लू साबित होगा। “भारत जोड़ो यात्रा” के बाद एक बार पुनः कांग्रेस देश की साझी विरासत के दम पर समरसतापूर्ण समाज निर्माण के अपने गौरवान्वित इतिहास को दोहराने जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *