Home / उत्तर प्रदेश / आचार्य नरेन्द्र देव जी की 67वीं पुण्यतिथि पर उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

आचार्य नरेन्द्र देव जी की 67वीं पुण्यतिथि पर उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल श्री अखिलेश यादव की ओर से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने आज महान समाजवादी नेता एवं विचारक आचार्य नरेन्द्र देव जी की 67वीं पुण्यतिथि पर लखनऊ में गोमती तट स्थित उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्री अखिलेश यादव ने हमेशा कहा है कि आचार्य नरेन्द्र देव ने स्वतंत्रता आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाई थी। वे प्रख्यात शिक्षाविद तथा बौद्धधर्म एवं दर्शन के प्रकाण्ड विद्वान थे। स्वाधीन भारत में आचार्य नरेन्द्र देव लखनऊ विश्वविद्यालय और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के उपकुलपति रहे। उपकुलपति रहते वे अपने वेतन का अधिकांश हिस्सा समाजवादी पार्टी और अपने छात्रों को दे देते थे।
श्री अखिलेश यादव का मानना है कि आचार्य जी राजनीति में साध्य साधन की पवित्रता और नैतिकता के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने कहा था कि भारत की आर्थिक, सामाजिक विषमता और उच्च एवं नीच की भावना व्यवस्था परिवर्तन से खत्म की जा सकती है। सिर्फ समाजवादी विचारधारा के आधार पर ही देश का स्तर सुधारा जा सकता है।
आचार्य नरेन्द्र देव समाजवादी संस्थान द्वारा समाधिस्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आचार्य जी के पौत्र श्री यशोवर्धन एवं श्रीमती मीरावर्धन सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। आचार्य नरेन्द्र देव ग्रंथावली की आठ पुस्तकों का सेट, श्रीमती मीरावर्धन ने राजेन्द्र चौधरी को भेंट किया।
इसके पूर्व समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में आचार्य जी की पुण्यतिथि सादगी के साथ मनायी गई। राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल सहित सर्वश्री अरविन्द कुमार सिंह, जयकिशन साहू, रामवृक्ष सिंह यादव, उदय प्रकाश, मिठाई लाल भारती, मुकेश शुक्ला, हरिश्चन्द्र, राधेश्याम आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
गोमती नदी तट लखनऊ में समाधि स्थल पर आचार्य नरेन्द्र देव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सर्वश्री सुरेन्द्र विक्रम सिंह, सुशील दीक्षित, विजय सिंह यादव, विनोद शंकर चौधरी, प्रो0 वशिष्ठ, सूर्यभान सिंह गौतम, राजेश सिंह, फरहाना, किरन पाण्डेय, लता जैसवार, विजय श्री, दिलीप कमलापुरी, मदन मोहन पाण्डेय, एखलाक अहमद ‘मुन्ना, संतोष श्रीवास्तव, बबलू खान, ऐनुद्दीन अहमद, डॉ0 प्रदीप पाण्डेय, राजेन्द्र मिश्र, अमन धानुक, कुनाल चौधरी, सूफियान अहमद, राजू पाण्डेय फरीद अहमद, रूचित सोनी, नंदराम यादव, अभिजीत सिंह, ओम प्रकाश साहू, नजीब अहमद शिब्बू, रमजान अली, रोहित, विवेक सविता, अदनान, सलीम बाक्सर, मोहम्मद सलीम, शानू, इमरान, तारिक अली, राकेश अग्रवाल आदि प्रमुख थे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *