Home / चर्चित चेहरे / भाजपा की हर रणनीति जीत में बदली

भाजपा की हर रणनीति जीत में बदली

Spread the love

 

ये हैं राजस्थान के भरतपुर जिले की कामां विधानसभा से भाजपा की नवनिर्वाचित विधायक नौक्षम चौधरी।विदेश में पढ़ी और दस भाषाओं की जानकार नौक्षम महज 33 साल की हैं।ये हरियाणा के नूह जिला की रहने वाली हैं, लेकिन भाजपा ने इनको भरतपुर जिले की मुस्लिम बाहुल्य कामां विधानसभा से अपना उम्मीदवार बना दिया। मेवात क्षेत्र में भाजपा कोई जनाधार नहीं है। लेकिन फिर भी भाजपा ने एक युवा को मैदान में उतार दिया।नौक्षम के पिता हरियाणा के सेवानिवृत्त जज और मां आईएएस अधिकारी हैं। भाजपा में वह चार साल पहले ही आई हैं और दो बार टिकट मिल चुका है।पहला चुनाव वह नूह से लड़ी और कांग्रेस से हारी थी।उनको तब भाजपा के सिटिंग एमएलए का टिकट काट कर उतारा गया था। उन्होंने 77911 मत लेकर निर्दलीय मुखत्यार अहमद को 13663 मतों से हरा दिया है। राजस्थान सरकार में निवर्तमान शिक्षा राज्यमंत्री और कांग्रेस की प्रत्याशी जाहिदा खान 57,530 मत लेकर तीसरे स्थान पर रही हैं। मुखत्यार अहमद को 64,248 मत मिले हैं।जाहिदा खान, कांग्रेस के दिग्गज नेता तैयब हुसैन जो 1971 में गुड़गांव वा 1980 में फरीदाबाद से सांसद रहे कि बेटी हैं।जब भाजपा ने नौक्षम चौधरी को टिकट दिया था, सबको आश्चर्य हुआ था। लेकिन इसी को रणनीति कहते हैं। जाहिदा कामां में बहुत विरोध हुआ था,इसी लिए मुख्तयार अहमद मैदान में उतर गए और मतों के बड़े विभाजन ने नौक्षम को विधायक बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *