लखनऊ लोक सभा सदस्य का चुनाव हो और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को याद ना किया जाए,
ऐसा नहीं हो सकता है,
आज भी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के द्वारा कराए गए कार्य,उनका व्यवहार और उनकी धर्मनिरपेक्ष (सेकुलर) छवि के नेता के रूप में जाना जाता है,अटल जी की वैसे तो सारी कविताएं हर भारतीय को पसंद है,
उनमें से एक कविता “गीत नया गाता हूं” लखनऊ वासियों की जुबान पर रहती है,उनके अस्वस्थ होने के बाद लखनऊ वासियों ने उनके सबसे क़रीबी पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय लालजी टंडन को अटल जी की यादों के साथ लोकसभा सदस्य चुन कर भेजा, उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश पूर्व गृहमंत्री वर्तमान रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को लखनऊ लोक सभा सदस्य के रूप में लोकसभा भेजा | श्री राजनाथ सिंह में लखनऊ के लोगों को अटल जी की छवि दिखाई देती है राजनाथ सिंह ने जहां लखनऊ के हर क्षेत्र में विकास किया,
वही उनको भी लखनऊ के निवासी धर्मनिरपेक्ष सेकुलर नेता के रूप में देखते हैं, जहां उनके हिंदू भाई चाहने वाले हैं, वही मुस्लिम व हर धर्म के लोग उनके करीब देखे जाते हैं | वो हर व्यक्ति से मिलते है, उनको सम्मान देना श्री राजनाथ सिंह का स्वभाव है, इसी वजह से लखनऊ संसदीय क्षेत्र से और पार्टियों के प्रत्याशी उनके सामने बौने नज़र आते हैं, इस वजह से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि हर बार की तरह, इस बार भी लखनऊ के सभी धर्म के लोग रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लखनऊ से लोकसभा भेजेंगे |
फ्रीलांसर
शाबू ज़ैदी
761702376





