Home / प्रियंका गांधी के स्वागत में लगी होल्डिंग को लखनऊ नगर निगम ने हटाया

प्रियंका गांधी के स्वागत में लगी होल्डिंग को लखनऊ नगर निगम ने हटाया

 

लखनऊ 2 अक्टूबर  2019 कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी आज लखनऊ में रहेंगी। गांधी जी 150 जयंती पर प्रियंका गांधी शहीद स्मारक से लेकर जीपीओ तक मौन पैदल मार्च करेंगी। जिसे गांधी संदेश यात्रा का नाम दिया गया है।
स्वागत के लिए लगी एयरपोर्ट से लेकर शाहिद स्मारक तक की सभी होर्डिंग उतार दी गई।
नगर निगम की इस कार्यवाई पर काग्रेसी कार्यकर्ताओ में खासा रोष व्याप्त है।
यूपी कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से डर गई है। प्रदेश की बीजेपी सरकार को अपनी लुटिया डूबती नजर आ रही है। सरकार अब बदले के भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर यह भूल गई कि आने वाले समय में जनता उनको भी विपक्ष का रास्ता दिखाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *