Home / राष्ट्रीय / अखिलेश यादव से पावर लिफ्टिंग एवं स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग में दो बार के राष्ट्रीय चैम्पियन श्री प्रणव मिश्रा ने मुलाकात की

अखिलेश यादव से पावर लिफ्टिंग एवं स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग में दो बार के राष्ट्रीय चैम्पियन श्री प्रणव मिश्रा ने मुलाकात की

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने हाल ही में पावर लिफ्टिंग एवं स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग में दो बार के राष्ट्रीय चैम्पियन श्री प्रणव मिश्रा से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान, श्री अखिलेश यादव ने श्री प्रणव मिश्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

श्री प्रणव मिश्रा ने हाल ही में हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता है, जो उनकी उपलब्धियों का एक और उदाहरण है। इससे पहले, उन्होंने अलीगढ़ में पावरलिफ्टिंग और स्ट्रेन्थलिफ्टिंग की राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में गोल्ड व सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। श्री प्रणव मिश्रा की इन उपलब्धियों ने उत्तर प्रदेश और संडीला कस्बे का नाम रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *