Home / धर्म चर्चा / अहलेबैत नजात का रास्ता :मौलाना सैफ अब्बास

अहलेबैत नजात का रास्ता :मौलाना सैफ अब्बास

Spread the love

इमामबाड़ा जन्नत मआब सैयद तकी साहब में अशरए मुहर्रम की दूसरी मजलिस को संबोधित करते हुए हुजतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने “अहलेबैत नजात का रास्ता” के विषय पर विस्तार से बताते हुए कहा कि अहलेबैत अलैहिमुस्सलाम की महानता और विलायत के जरूरत वा ताकत को सूरह बकरह की आठवीं आयत के तहत स्पष्ट किया।
अपने बयान के दौरान उन्होंने हज़रत अमीरुल मोमिनीन अलैहिस्सलाम के पिता हज़रत अबू तालिब अलैहिस्सलाम के अजमत के बारे में पुख्ता सबूत पेश करते हुए कहा कि जिस तरह हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम का पालने में बात करना उनकी माता के इसमत की दलील है, उसी तरह अमीरुल मोमिनीन अलैहिस्सलाम का जन्म के बाद बात करना हज़रत अबू तालिब के ईमान और महानता को बयान करता है।
अंत में मौलाना ने कारवां हुसैनी का करबला पहुंचना और इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का शहादत के लिए ज़मीन करबला को खरीदने का उल्लेख करते हुए मज़लूमियत इमाम अ स को बयान किया, जिसे सुनकर मोमिनीन ने ग़म और मातम कर के परसाह पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *