ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के सेक्रेटरी एवं प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास के निवास स्थान अवध पॉइंट नखास लखनऊ पर प्रोफेट मुहम्मद की इकलौती बेटी जनाबे फ़ातिमा ज़हरा की यौमे पैदाइश के मौक़े पर महफिल और नज़र का आयोजन किया गया था।
इस आयोजन में देश व प्रदेश के ज्यादातर मौलाना ज़ाकिरों ने भाग लिया और अपने विचार प्रकट किए। महफिल में अहलेबैत से मोहब्बत करने वालों में हर समुदाय के लोग उपस्थित थे। महफिल के बाद नज़र का आयोजन हुआ, जिसमें मौलाना यासूब अब्बास ने सभी आए हुए लोगों का स्वागत किया और उनकी जरूरतों का ध्यान रखा।
ये आयोजन हर समुदायिक एकता और मोहब्बत का प्रतीक है,
जिसमें लोगों ने एक साथ मिलकर प्रोफेट मुहम्मद की इकलौती बेटी की यौमे पैदाइश का जश्न मनाया।





