Home / राष्ट्रीय / मौलाना यासूब अब्बास ने जनाबे फ़ातिमा जहरा की यौमे पैदाइश पर महफिल एवं नज़र का किया आयोजन

मौलाना यासूब अब्बास ने जनाबे फ़ातिमा जहरा की यौमे पैदाइश पर महफिल एवं नज़र का किया आयोजन

Spread the love

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के सेक्रेटरी एवं प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास के निवास स्थान अवध पॉइंट नखास लखनऊ पर प्रोफेट मुहम्मद की इकलौती बेटी जनाबे फ़ातिमा ज़हरा की यौमे पैदाइश के मौक़े पर महफिल और नज़र का आयोजन किया गया था।

इस आयोजन में देश व प्रदेश के ज्यादातर मौलाना ज़ाकिरों ने भाग लिया और अपने विचार प्रकट किए। महफिल में अहलेबैत से मोहब्बत करने वालों में हर समुदाय के लोग उपस्थित थे। महफिल के बाद नज़र का आयोजन हुआ, जिसमें मौलाना यासूब अब्बास ने सभी आए हुए लोगों का स्वागत किया और उनकी जरूरतों का ध्यान रखा।

ये आयोजन हर समुदायिक एकता और मोहब्बत का प्रतीक है,
जिसमें लोगों ने एक साथ मिलकर प्रोफेट मुहम्मद की इकलौती बेटी की यौमे पैदाइश का जश्न मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *