Home / धर्म चर्चा / जवाबः थर्मामीटर लगाने से रोजा नहीं टूटता है: मौलाना सैफ अब्बास

जवाबः थर्मामीटर लगाने से रोजा नहीं टूटता है: मौलाना सैफ अब्बास

Spread the love

2 रमजान 13 मार्च 2024

कार्यालय आयतुल्लाह अल उज़मा सैय्यद सादिक़ हुसैनी शीराज़ी से जारी हेल्प लाइन पर नीचे दिए गये प्रश्नो के उत्तर मौलाना सैयद सैफ अब्बास नक़वी एवं उलेमा के पैनल ने दिए-
लोगों की सुविधा के लिए ‘‘शिया हेल्पलाइन’’ कई वर्षों से धर्म की सेवा कर रही है, इसलिए जिन मुमेनीन को उनके रोज़ा, नमाज़ या किसी अन्य धार्मिक समस्या के बारे में संदेह है, तो वह तमाम मराजए के मुकल्लेदीन के मसाएले शरिया को जानने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे आप इन नंबरों 9415580936, 9839097407 पर तक संपर्क कर सकते हैं। एवं ईमेलः उंेंम स786/हउंपसण्बवउ पर संपर्क करें।
नोट- महिलाओं के लिए हेल्प लाइन शुरू की गयी है जिस मे महिलाओं के प्रश्नों के उत्तर खातून आलेमा देेगीं इस लिए महिलाओं इस न0 पर संपर्क करें। न0 6386897124

प्रश्नः यदि कोई डॉक्टर किसी मरीज को रोज़ा रखने से मना करे तो क्या हुक्म होगा?
उत्तरः इसे प्रतिदिन के रोज़े के बदले में एक मुद तआम देना होगा।
सवालः अगर जकात में गेहूं निकाला गया है तो क्या उसे मदरसे में दिया जा सकता है?
जो अबः जकात में निकाला गया अनाज मदरसे में दिया जा सकता है.
सवालः अगर किसी व्यक्ति को बुखार हो तो वह थर्मामीटर लगाए तो क्या ऐसी स्थिति में रोजा रखना सही होगा?
जवाबः थर्मामीटर लगाने से रोजा नहीं टूटता है।
सवालः अगर कोई रोजेदार पहली रमजान को पवित्र कुरान पढ़ना शुरू कर दे तो क्या रमजान में ही कुरान खत्म करना जरूरी है?
जवाब । अगर रमजान में कुरान शुरू किया है तो उसे रमजान में खत्म करना जरूरी नहीं है।
प्रश्नः तकलीद क्या है और इसका हुक्म क्या है?
उत्तरः ग़ैबते इमाम फरूए दीन में हर बालिग और बुद्धिमान व्यक्ति पर तकलीद अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *