Home / अंतरराष्ट्रीय / हमास इजराइल से बातचीत को तैयार

हमास इजराइल से बातचीत को तैयार

Spread the love

हमास प्रमुख इस्माइल हानियेह ने रविवार को कहा कि हम गाजा में युद्धविराम के समझौते को पूरा करने के लिए इजरायल के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि गाजा में युद्धविमार को लेकर कई बार मध्यस्थता विफल रही है। मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि गाजा में युद्धविराम के लिए किसी भी समझौते पर बात नहीं बनने के लिए इजरायल की जिम्मेदारी है, लेकिन इसके बावजूद हम युद्धविराम पर बातचीत जारी रखने के लिए तैयार हैं।

हनियेह ने इजरायल पर लगाया आरोप
हनियेह ने इजरायल पर आरोप लगाया कि वह एक समझौते के लिए हमास की शर्तों को पूरा करने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने दोहराया कि हमास एक स्थायी युद्धविराम चाहता है। इसके तहत गाजा से इजरायली सैनिकों की वापसी, विस्थापित गाजावासियों की उनके घरों में वापसी और उन क्षेत्रों में मानवीय सहायता पहुंचाई जाए, जहां स्थिति काफी खराब है।कई दौर की वार्ता रही विफल
बता दें कि सऊदी अरब समेत कई देशों में रविवार को रमजान का चांद नजर आ गया गया है। 11 मार्च से कई देशों में रमजान का आगाज हो रहा है। हालांकि, उम्मीद थी कि रमजान से पहले इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम पर बात बन जाए, लेकिन कई दौर की वार्ता के बाद भी इस समझौते पर बात नहीं बन सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *