Home / उत्तर प्रदेश / बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी ने संविधान बचाओ, कार्यक्रम का अखिलेश के निर्देश

बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी ने संविधान बचाओ, कार्यक्रम का अखिलेश के निर्देश

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी ने संविधान बचाओ, कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आगरा जिलाध्यक्ष श्री आजाद सिंह जाटव की अध्यक्षता में श्रीमती एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज 100 फुटा रोड टेढी बगिया, आगरा में अम्बेडकर वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मिठाई लाल भारती का ज़ोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रबल यादव ने किया।
मुख्य अतिथि बाबासाहेब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मिठाई लाल भारती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोकतंत्र और संविधान को कुचल रही है। जिस संविधान के बदौलत दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, अन्य कमजोर वर्ग के लोगों व महिलाओं को हक और अधिकार मिला है, उसे भाजपा छीन रही है। भाजपा सामाजिक न्याय नहीं करना चाहती है। वह धर्म, जाति, मजहब के नाम पर झगड़ा लगाकर राजनीति की रोटियां सेंकने का काम कर रही है।
श्री मिठाई लाल भारती ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी के विचारों को आगे बढ़ाने की अगर किसी में क्षमता है तो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव में है। समतामूलक समाज की स्थापना के लिए बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के सपनों का भारत बनाना उनका ही उद्देश्य है।
इस कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निशार, अशोक कुमार जाटव, टिंकू सागर, जुही प्रकाश, ऊदल जाटव, एस पी सागर, गौरव प्रताप जाटव, मधुकर अरोरा, निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र चक, हाकिम सिंह जाटव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव, साहब सिंह यादव, योगेश प्रधान, मुकेश कर्दम, भूरी सिंह जाटव, गुड्डी भारती, रिंकू सागर, सुरेश दिवाकर, नीतू शर्मा, नीरज उपाध्याय, ममता जाटव, शालू यादव आदि उपस्थित रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *