Home / उत्तर प्रदेश / बीएचयू प्रोफसर एवं बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर एम्प्लाईज फेडरेशन के चेयरमैन डॉ0 अमरनाथ पासवान जी के नेतृत्व कांग्रेस की सदस्यता ली

बीएचयू प्रोफसर एवं बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर एम्प्लाईज फेडरेशन के चेयरमैन डॉ0 अमरनाथ पासवान जी के नेतृत्व कांग्रेस की सदस्यता ली

Spread the love

25 जनवरी 2023 लखनऊ।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों, उसकी समावेशी विचारधारा एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद मा0 श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी द्वारा देश की जनता एवं संविधान की रक्षा हेतु लगातार सत्ता के विरूद्ध सड़क से सदन तक किये जा रहे संघर्षा से प्रेरित होकर बीएचयू प्रोफसर एवं बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर एम्प्लाईज फेडरेशन के चेयरमैन डॉ0 अमरनाथ पासवान जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के कई जनपदों के लोगों ने जिनमें शिक्षा प्रचारक, शिक्षाविद, म्यूजिशियन, व्यापार मंडल के अधिकारियों द्वारा आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी जी तथा अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के अध्यक्ष आलोक प्रसाद जी के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में विभाग की प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी श्रीमती सिद्धी श्री जी भी मौजूद रही।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से श्री पारसनाथ प्रसाद रिटायर्ड रजिस्टार, डॉ0 योगेश कुमार, एसोशिएट प्रोफेसर पीजी कॉलेज गाजीपुर, उमाशंकर आर्य, शंकर राम पासवान रिटायर्ड रिजिनल कमिश्नर रेलवे, सत्य नारायण रिटायर्ड कृषि अधिकारी, राजेश कुमार समाजिका कार्यकर्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष मूल निवासी संघ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बामसेफ डॉ0 उमेश चन्द्र गोण्ड, अरूण कुमार वर्मा पूर्व प्रदेश महासचिव पीपीआईडी, रामचन्द्र गोड पूर्व विधायक प्रत्याशी, रामदुलारे पाल सेवानिवृत्ता कर्मचारी, सूर्यकांत निराला पूर्व जिलाध्यक्ष निवासी संघ सोनभद्र, एडवोकेट घनश्याम प्रसाद, एडवोकेट महेन्द्र बिन्द पूर्व विधायक प्रत्याशी, दिनेश कुमार गोड साजसेवक तथा म्यूजिशियन, महेन्द्र लाल, रविशंकर, घसीटा सिंह, सूरज प्रसाद, आदि प्रमुख रहे।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी जी ने कहा कि मा0 श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा चलाई जा रही है। जिसका मूल उद्देश्य देश में नफरत एवं भय के माहौल को समाप्त करके समाज में अमन चैन की स्थापना करना है। हमारे देश का संविधान एवं लोकतंत्र खतरे में है। जिसको बचाने के लिए हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी लगातार पैदल चलकर भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है देश के संविधान की रक्षा की लड़ाई में आप सभी हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *