Home / हैंड वॉश डे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वी पी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में समारोह पूर्वक मनाया गया

हैंड वॉश डे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वी पी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में समारोह पूर्वक मनाया गया

Spread the love

बाराबंकी 15 अक्टूबर स्थानीय कम कंपोजिट विद्यालय बड़ेल में इंटरनेशनल हैंड वॉश डे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री वी पी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में समारोह पूर्वक मनाया गया जिसमें जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र त्रिपाठी ने हैंड वॉश के समय सात चरणों का प्रयोगात्मक प्रदर्शन किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री बी पी सिंह ने स्वच्छता अभियान में हाथों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि विद्यालयों में बच्चे व अभिभावक हाथ धुलाई का ध्यान नहीं देने के कारण बहुत सी बीमारियों का शिकार हो जाते हैं और वर्तमान समय में वैश्विक महामारी कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए समय-समय पर हाथों की धुलाई की उपादेयता बढ़ जाती है जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि सिर्फ आज के दिन ही नहीं वरन प्रतिदिन हाथ धुलाई के प्रदर्शित किए गए चरणों का उपयोग करते हुए अपने जीवन में इस आदत को अपनाना चाहिए इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह नगर शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी,गौतम प्रकाश, डॉक्टर अजीत कुमार सिंह, नवाब बर्मा,आरपी यादव आर के द्विवेदी ऋषि टंडन अभिषेक कुमार सिंह जिला गाइड कैप्टन ऋतु अग्निहोत्री सब इंस्पेक्टर पूनम त्रिपाठी वीना श्रीवास्तव वंदना सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुषमा यादव ने सभी आगंतुकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *