Lucknow News in Hindi
डीएम लखनऊ ने चार लोगों की 1 करोड़ 55 लाख 62 हजार की प्रॉपर्टी को कुर्क करने का आदेश दिया है.
SHARE THIS:
लखनऊ Anti CAA Protest: चार आरोपियों से 1 करोड़ 55 लाख 62 हजार की रिकवरी के लिए कुर्की का आदेश
राजधानी लखनऊ में 19 दिसंबर को हजरतगंज के परिवर्तन चौक और पुराने इलाके में नागरिकता संशोधन कानून (Anti CAA Protest) के विरोध में की गई हिंसक रैली में सार्वजानिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के मामले में जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बड़ी कार्रवाई की है।राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून, गैंगस्टर एक्ट के साथ ही अब कुर्की के आदेश भी कर दिए गए हैं। इसी क्रम में डीएम लखनऊ ने चार लोगों की 1 करोड़ 55 लाख 62 हजार की प्रॉपर्टी को कुर्क करने का आदेश दिया है।
जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने कुल 57 आरोपियों में से चार लोगों के खिलाफ यह आदेश पारित किया है। यह फैसला एस’डीएम कोर्ट द्वारा दिए गए रिकवरी आदेश के बाद लिया गया। इसी के बाद चार आरोपियों की प्रॉपर्टी मंगलवार को सील की गई थी। चारों को सील प्रॉपर्टी को लेकर कुर्की का प्रपत्र आज कर दिया गया। आदेश के मुताबिक़ कुल 1 करोड़ 55 लाख 62 हजार रुपयों की रिकवरी होनी है।