दस जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए २००६ में प्रति वर्ष १० जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाने की घोषणा की थी, विश्व में हिन्दी का विकास करने और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई. प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन १० जनवरी १९७५ को नागपुर में आयोजित हुआ था, पहले विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था, तब से इस दिन को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है. विश्व हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य विश्व में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को अन्तराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है !
🌹🙏#विश्वहिन्दीदिवस_२०२२🙏🌹