Home / धर्म चर्चा / फिलिस्तीन महिला को उसके देश का झंडा नहीं लहराने दिया काबे के पास सऊदी हुकूमत ने:शाबू ज़ैदी

फिलिस्तीन महिला को उसके देश का झंडा नहीं लहराने दिया काबे के पास सऊदी हुकूमत ने:शाबू ज़ैदी

Spread the love

फिलिस्तीन महिला को उसके देश का झंडा नहीं लहराने दिया काबे के पास सऊदी हुकूमत ने:शाबू ज़ैदी

सऊदी अरब हुकूमत की लापरवाही से इस वर्ष दूसरे देशों से आए,
लगभग 18 लाख हाजियों में से आज की ख़बर आने तक 1,हज़ार लोग अपनी जान गवा चुके हैं,
लेकिन सऊदी हुकूमत ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है,
इस घटना को लेकर मैंने एक पोस्ट लिखी थी,
जिसमें लिखा था हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हज करने के दौरान हाजी,
सऊदी हुकूमत की लापरवाही से मारे गए,
जिन देशो के नागरिक मारे गए हैं वे देश अंतरराष्ट्रीय अदालत मे इसके खिलाफ जाएं
अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग को इस निर्दय हत्या को संज्ञान में लेते हुए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए,
ताकि पुनः ऐसी घटना ना हो सके,

OIC को दख़ल देते हुए सऊदी हुकूमत से हाजियों की व्यवस्था सुचारू रूप से ना कर पाने में असमर्थ होने पर,
ऐसे देश जैसे इराक जहां अर्बइन में 4 करोड लोग जमा होते हैं,
भारत में कुंभ में तीन करोड़ लोग जमा होते हैं,
कोई अप्रिय घटना नहीं होती,
हज का पूरा संचालन ऐसे देश को दे दिया जाए ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो,
ताकि हाजी सही सलामत अपने घर लौट आए,
इस पोस्ट पर हमारे कुछ क़ौमी भाइयों ने आपत्ति की जिसका विवरण नीचे है,
1, सऊदी हुकूमत को बदनाम किया जा रहा है
2, गर्मी ज्यादा होने की वजह से बुजुर्ग लोग मारे गए
3, लोगों की इच्छा होती है की ऐसी जगह पर उनको मौत आ जाए
4, दूसरे फिरक़े लोग अपना बुग़ज़ निकल रहे हैं
5,आप ने कुंभ का नाम क्यों लिया,

जिस का मैं अपनी अक़ल के
हिसाब से जवाब दे रहा हूं,
मेरा मेरे साथियों से गुजारिश है
इस बहस में मेरा साथ दें
ताकि सुधार हो,
1,का जवाब जिस मुल्क को बदनाम करने की बात की जा रही है,
जिसने इस्लामिक कानून को ताक़ पर रखते हुए,विकास और अपने यहूदी पर्यटनों के लिए
बीयर बार,
सिनेमा हॉल खोले हैं,
मुनाफिक अब ख़ाने काबा के करीब आ चुके हैं,
जो देश पूरी दुनिया में मुसलमान पर हो रहे जुल्म के खिलाफ चुप रहता है,
हाल मे ग़ज़ा निर्दोष नागरिकों पर इजरायल हर जुल्म की इन्तेहा खत्म करते हुए
हत्या कर रहा,
आपका देश चुप है
मानव जैसे ना कुछ बोल पाता है
ना सुनु पता है
ना देख पता है,
2024 के हज में एक फिलिस्तीन की औरत ने जब ख़ाने काबा के पास अपने मुल्क का झंडा दिखाना चाह तो,
उसको सऊदी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया,
जिसकी वीडियो न्यूज़ समाचार में देखी जा सकती है
ये है अंध भक्तों का मुस्लिम देश है,
2,जब कोई देश अपने देश मे किसी देश के नागरिकों को बुलाता है,
तो दोनों देशो की सरकारों में एक मुआयदा होता है कि उस देश के नागरिकों को मुआयदे के हिसाब से बच्चा,जवान, बुजुर्ग,औरतों को सारी सहूलियत देना होगी,
जब बुजुर्गों को सारी सुविधा नहीं दे सकते थे तो आपने बुलाया क्यों
मुआयदे के हिसाब से पर्यटन को सुविधा न देने पर मानव अधिकार का उल्लंघन, मुआयदा मे लापरवाही केस इंटरनेशनल अदालत में चलाया जा सकता है,
3, नफरमान बच्चों से जब उनके मां-बाप नाराज,परेशान हो जाते हैं,
तो सोचते हैं,
ऐसी जगह पर मौत आ जाए और अगर मान भी ले वहां पर मौत आ जाए,
तो 24,36,48 घंटे तक उनका मृत शरीर रोड पर पड़ा रहेगा,
उस मृतक की पत्नी छाता लगाए पति के शरीर को धूप से बचाए बैठी रहे, ये ज़ुल्म है
याद रहे हमारे देश में कोरोना आपदा के वक़्त धर्म की परवाह न करते हुए,
लोगों ने अपना मानवता का धर्म निभाते हुए मृत शरीर का उसके धर्म के हिसाब से क्रिया कर्म किया,
ये है इंसानियत का देश हिंदुस्तान मैंने सुना है प्रोफेट मुहम्मद ने हिंदुस्तान के तरफ मुंह करके कहा कि मुझको इधर से ईमान की खुशबू आ रही है
4,जिस देश ने खुद अपने देश में यहूदियों के फाइनेंस से ऐसे धर्म गुरुओं को तैयार किया कि मुसलमान को फिरको मे बांट दो और इसमें कामयाब भी हुए,
साथ ही साथ उन्होंने अल्लाह का घर मस्जिद भी बांट दी ,
वह फिरक़ो की बातें कर रहे हैं
5 कुंभ हो या अर्बइन इन देशों की सरकारें व नागरिक ऐसे धार्मिक आयोजनों में सेवा भाव से काम करते हैं,
अपनी जिंदगी और संपत्ति वह अपना परिवार कुछ दिनों के लिए पर्यटन के लिए वक़्फ़ कर देते हैं और उससे कोई कमाई नहीं करते, या सेवा भाव सऊदी हुकूमत व मक्का मदीना के नागरिकों में नहीं मिलती,
वह हाजियों से व्यापार कर रहे हैं, हमसे हर सुविधा का पैसा लेते हैं और व सुविधा अवलेबील नहीं करते,
ये तो वादा खिलाफी हुई इसकी सजा उन सबको मिलेगी ,
तो अल्लाह से दुआ करिए,
ऐसी घटना दोबारा हज के दौरान ना हो,
जो हाजी मारे गए हैं
उनको अल्लाह माफ करें,
जो बीमार उनको शिफा ए कामिल अता करें और उन हत्याओं का पर्दाफाश हो, सऊदी हुकूमत के ख़िलाफ अंतरराष्ट्रीय अदालत एवं मानव अधिकार आयोग द्वारा सख्त कार्रवाई हो,

फ्रीलांसर
7617032768

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *