रामपुर। सांसद आज़म ख़ान के करीबी पूर्व सीओ आले हसन ख़ान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आले हसन के खिलाफ पिछले साल आजम के साथ ही 56 मुकदमे दर्ज हुए थे।अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया कि पुलिस को उनकी एक मामले में तलाश थी। कोर्ट ने उनके कुर्की नोटिस भी जारी कर दिए थे। अन्य मामलों में अग्रिम जमानत हो चुकी है।
बता दें कि आले हसन खां पर अब तक जमीन कब्जाने, मकान तोडऩे व लूटपाट आदि के मुकदमे दर्ज हैं। उन पर लगे आरोपों में से एक ये भी था कि पुलिस लाइन के पास डूंगरपुर बस्ती में तत्कालीन सीओ सिटी आले हसन खां वहां आए। उनके साथ बरकत अली ठेकेदार, दारोगा फिरोज खां, जल निगम की परियोजना इकाई सीएंडडीएस की यूनिट 27 में तैनात तत्कालीन अभियंता परवेज आलम, मुहल्ला घेर फतेह खां इमरान खां, उनके भाई इकराम खां, सज्जाद पुत्र मसीता और मुहल्ला शुतरखाना का अब्दुल्लाह परवेज भी थे। ये एक घर में घुस गए। परिवार में सदस्य की पिटाई की थी। इस मामले ने उनकी काफी फजीहत कराई।