Home / उत्तर प्रदेश / बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद श्रद्धांजलि अर्पित करते अखिलेश यादव

बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद श्रद्धांजलि अर्पित करते अखिलेश यादव

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सैफई में बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने दलितों में स्वाभिमान और राजनीतिक चेतना जगाने का परिवर्तनकारी काम किया था। बहुजन समाज को उन्होंने राजनीति में स्थान दिलाने का काम किया। डॉ0 राममनोहर लोहिया और बाबा साहब अम्बेडकर के रास्ते पर चलकर मान्यवर कांशीराम जी और नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव ने सत्ता परिवर्तन का एक बड़ा राजनीतिक प्रयोग किया था। आज हम उन्हें स्मरण करते है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ सहित प्रदेश के सभी पार्टी जनपद कार्यालयों में मान्यवर श्री कांशीराम जी की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मिठाई लाल भारती तथा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल भारती, डॉ0 सुनीलम पूर्व विधायक मध्य प्रदेश, श्री आर.के. चौधरी पूर्व मंत्री, श्री अरविन्द कुमार सिंह पूर्व सांसद, श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह विधायक, श्री व्यासजी गोंड प्रभारी मध्य प्रदेश आदि ने मान्यवर श्री कांशीराम जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि मान्यवर श्री कांशीराम जी और नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव के परस्पर सहयोग के फलस्वरूप पिछड़ों और दलितों की ताकत से सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष का रास्ता प्रशस्त हुआ था। आज संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। आउट सोर्सिंग प्रणाली के द्वारा आरक्षण को समाप्त किया जा रहा है। भाजपा सरकार पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों का हक छीनने की साजिशें कर रही है। सामाजिक न्याय और समता की अवधारणा पर चोट की जा रही है। ऐसे में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व को ताकत देकर भाजपा की विघटनकारी राजनीति को समाप्त करने का काम किया जाएगा।
इस अवसर पर लोहियावादियों और अम्बेडकरवादियों ने एक होकर सन् 2024 के लोकसभा चुनाव में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए-(पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को जीत दिलाने तथा भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प लिया।
आज के कार्यक्रम में सर्वश्री राम सागर अकेला पूर्व विधायक, डॉ0 राजपाल कश्यप एवं रामबृक्ष सिंह यादव पूर्व एमएलसी, विकास यादव पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, जुगल किशोर बाल्मीकि पूर्व राज्यमंत्री, एस.के. राय प्रदेश कोषाध्यक्ष उत्तराखण्ड, डॉ0 नफीस, विजय सिंह, राजू पासी, भानू गौतम, राममूर्ति चौरसिया, डॉ0 रघुवीर चौधरी, लल्लन राम, इसरार चौधरी, अनूप सागर, कर्ण सिंह, राजीव भारती, संजय विद्यार्थी सविता, रेखा राव, उर्मिला रावत, अमर चौधरी, सुहागवती, प्रवेश कुमार यादव, जय कुमार, सौम्या राना, डॉ0 हरिचन्द्र, रामगोपाल यादव, राधेश्याम सिंह, विजय यादव, राजीव रत्न मौर्या, देवेन्द्र जाखड़, श्रीकांत यादव, मनीष सिंह, विवेक यादव, सत्य प्रकाश राठौर, अकरम उर्फ बबलू आदि तमाम नेता कार्यकर्ता शामिल रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *