12 रमजान 05 अप्रैल 2023
कार्यालय आयतुल्लाह अल उज़मा सैय्यद सादिक़ हुसैनी शीराज़ी से जारी हेल्प लाइन पर नीचे दिए गये प्रश्नो के उत्तर मौलाना सैयद सैफ अब्बास नक़वी एवं उलेमा के पैनल ने दिए-
लोगों की सुविधा के लिए ‘‘शिया हेल्पलाइन’’ कई वर्षों से धर्म की सेवा कर रही है, इसलिए जिन मुमेनीन को उनके रोज़ा, नमाज़ या किसी अन्य धार्मिक समस्या के बारे में संदेह है, तो वह तमाम मराजए के मुकल्लेदीन के मसाएले शरिया को जानने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे आप इन नंबरों 9415580936, 9839097407 पर तक संपर्क कर सकते हैं। एवं ईमेलः उंेंम स786/हउंपसण्बवउ पर संपर्क करें।
नोट- महिलाओं के लिए हेल्प लाइन शुरू की गयी है जिस मे महिलाओं के प्रश्नों के उत्तर खातून आलेमा देेगीं इस लिए महिलाओं इस न0 पर संपर्क करें। न0 6386897124
सवाल- अगर रोजेदार को मसूड़ों की बीमारी के कारण बार-बार खून आ जाता है और कभी-कभी अनजाने में खून गले के नीचे चला जाए तो क्या रोज़ा बातिल हो जाएगा?
जवाब अगर मसूढ़े की बीमारी के कारण खून अनजाने मे हलक के नीचें चला जाए तो रोजा नहीं टूटेगा।
सवाल रोजे की हालत मे बच्चे को खाना खिलाने के लिए गेज़ा चबाने का क्या हुक्म है?
उत्तररू बच्चे को खिलाने के लिए खाना चबाया जा सकता है।
सवाल: खुम्स का पैसा क्या स्कूल में दिया जा सकता है ?
उत्तरः खुम्स के पैसे के दो हिस्से होते है एक हिस्सा सहमे सादात है जो सिर्फ सैयद लोगो को दिया जाएगा। दूसरा हिस्सा सहमे इमाम है जो दीनी कामों में जैसे मदरसे में मस्जिद वगैरा में या फिर मुज्तहिद अगर किसी काम की इजाजत दे तो इस्तेमाल हो सकता है।
सवाल: अगर कोई व्यक्ति कर्जदार हो तो क्या उसका कर्जे का हिसाब जकात में कर सकते है ?
उत्तरः जकात की रकम में कर्जदार का कर्जा दिया जा सकता है।
सवाल: 15 रमज़ान के आमाल और विशेशता (फजिलत) क्या है ?
उत्तर: 15 रमज़ार मुहतरम तारीख है क्यो कि इस दिन हज़रत मुहम्मद स0अ0 के बड़े नवासे इमाम हसन अ0स0 का जन्मदिवस है इस लिए जष्न व नज़्र आदि बेहतरीन काम है।





