Home / उत्तर प्रदेश / डॉ. कश्यप ने कहा कि अखिलेश यादव ने ही महर्षि कश्यप व महाराजा निषादराज गुह्य जी के जयंती पर अवकाश घोषित किया था।

डॉ. कश्यप ने कहा कि अखिलेश यादव ने ही महर्षि कश्यप व महाराजा निषादराज गुह्य जी के जयंती पर अवकाश घोषित किया था।

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्रदेश के सभी जनपदों, महानगरों में निषादराज गुह्य की जयंती मनाई गई। सृष्टि निर्माता महर्षि कश्यप व श्रृंगवेरपुर राजा महाराजा निषादराज जी की जयंती की पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ में दीपोत्सव कार्यक्रम महर्षि कश्यप निषादराज जी की प्रतिमा बालागंज चौराहा पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप ने अखण्ड तप, अलौकिक ज्ञान, धर्मनिष्ठा, परोपकारिता, अद्भुत तेज आदि समस्त लोकों में गुंजायमान था व बाल सखा श्रृंगवेरपुर राजा महाराजा ने प्रभु श्रीराम से मित्रता को युगों-युगों के लिए सार्थक किया।
डॉ. कश्यप ने कहा कि श्री अखिलेश यादव जी ने ही महर्षि कश्यप व महाराजा निषादराज गुह्य जी के जयंती पर अवकाश घोषित किया था। भाजपा सरकार ने अवकाश को निरस्त कर महापुरुषों को अपमानित करने का काम किया। कार्यक्रम में प्रतिमा के समक्ष जाति जनगणना कराने की मांग की गई।
इस अवसर पर सर्वश्री विशंभर प्रसाद निषाद पूर्व सांसद, चौधरी लालता प्रसाद निषाद, पंकज कश्यप, महेंद्र गौड़, धर्मेंद्र कश्यप, सुनील निषाद, अवधेश कश्यप, अखिलेश कश्यप, रवि कश्यप, इन्द्रप्रकाश कश्यप, सुरेंद्र निषाद, ललित कश्यप, मनोज पाल, अनुराग जायसवाल, रामनरेश चौरसिया, संग्राम यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *