3 रमजान 26 मार्च 2023
कार्यालय आयतुल्लाह अल उज़मा सैय्यद सादिक़ हुसैनी शीराज़ी से जारी हेल्प लाइन पर नीचे दिए गये प्रश्नो के उत्तर मौलाना सैयद सैफ अब्बास नक़वी एवं उलेमा के पैनल ने दिए-
लोगों की सुविधा के लिए ‘‘शिया हेल्पलाइन’’ कई वर्षों से धर्म की सेवा कर रही है, इसलिए जिन मुमेनीन को उनके रोज़ा, नमाज़ या किसी अन्य धार्मिक समस्या के बारे में संदेह है, तो वह तमाम मराजए के मुकल्लेदीन के मसाएले शरिया को जानने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे आप इन नंबरों 9415580936, 9839097407 पर तक संपर्क कर सकते हैं। एवं ईमेलः उंेंम स786/हउंपसण्बवउ पर संपर्क करें।
नोट- महिलाओं के लिए हेल्प लाइन शुरू की गयी है जिस मे महिलाओं के प्रश्नों के उत्तर खातून आलेमा देेगीं इस लिए महिलाओं इस न0 पर संपर्क करें। न0 6386897124
सवालः क्या रोज़े की हालत मे मुह को तर रखने के लिए चिंगम चबाने सकते है ?
उत्तर रोज़े की हालत मे चिंगम चबाने से रोज़ा बातिल हो जाता है?
प्रश्नः तीन कफफारे कौन कौर से है?
उत्तरः तीन कफफारों में एक गुलाम अज़ाद करना, 60 रोज़े रखना जिसमे से 30 मुसलसल रोज़े हों , 60 फकीरों को खाना खिलाना।
प्रश्नः क्या जकात केवल रमजान में एक मुसलमान पर अनिवार्य होती है?
उत्तरः जिस चीज पर जकात अनिवार्य है और समय निश्चित है, तो जब समय पूरा हो जाएगा, तो जकात अनिवार्य होगी, रमजान कोई शर्त नहीं है।
प्रश्नः तकलीद कैसे होगी?
उत्तरः तकलीद आलम एवं मुजतहिद की होगी नियत करना होगी की फला की तकलीद करता
प्रश्नः यदि किसी रोजादार को बार बार थूक आने की शेकायत होतो क्या हूक्म है
उत्तरः थूक निगलने से रोजा नहीं टूटता।





