Home / उत्तर प्रदेश / सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री स्वर्गीय शारदानंद अंचल की जयंती सादगी से मनाई गई

सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री स्वर्गीय शारदानंद अंचल की जयंती सादगी से मनाई गई

Spread the love

समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज बलिया के वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पूर्व मंत्री स्व0 शारदानंद अंचल की जयंती सादगी से मनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावांजलि अर्पित की। स्व0 शारदानंद अंचल के पौत्र श्री विनय प्रकाश अंचल ने भी उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर सर्वश्री लालजी वर्मा, विजमा यादव, डॉ0 आर.के. वर्मा सभी विधायक गणों ने भी अंचल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्री पटेल ने कहा कि स्व0 अंचल जी समाजवादी पार्टी के निष्ठावान नेता थे। उन्होंने हमेशा पिछड़ों, दलितों, और वंचितों की आवाज उठाई और उन्हें हक और सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष किया। वे 1984 में बलिया जनपद की विधानसभा बेलथरा रोड क्षेत्र से पहली बार विधायक बने थे। वे चार बार विधायक तथा तीन बार मंत्री रहे। वे जनपद बलिया के बहुत ही लोकप्रिय नेता रहे।
जयंती कार्यक्रम में रीबू श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा, व्यासजी गोंड प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, एस.के. राय प्रदेश कोषाध्यक्ष उत्तराखण्ड सहित जनपद बलिया प्रतापगढ़, आजमगढ़, मऊ, कुशीनगर, मिर्जापुर, देवरिया, लखीमपुर खीरी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में आये कार्यकर्ताओं ने भी शारदा नंद अंचल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किये।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *