Home / चार महीनों बाद मलेशिया से पाम ऑयल का आयात शुरू

चार महीनों बाद मलेशिया से पाम ऑयल का आयात शुरू

नई दिल्ली 20 मई 2020

करीब चार महीनों तक रोक के बाद अब भारत ने फिर से मलेशिया से पाम ऑयल का आयात शुरू कर दिया है। भारत और मलेशिया में कुछ राजनयिक तनाव के बाद यह आयात रोक दिया गया था।

भारत ने जनवरी में मलेशिया से तेल के आयात पर रोक लगा दी थी। इसे मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के भारत की नीतियों के खिलाफ हमलावर होने से जोड़कर देखा जा रहा था। बता दें कि महातिर कश्मीर मुद्दे से लेकर नागरिकता कानून तक, भारत की तीखी आलोचना कर चुके हैं।

मलेशिया में नई सरकार चुने जाने के बाद भारत और मलेशिया के कारोबारी रिश्तों में सुधार हुआ है। पिछले हफ्ते मलेशिया ने भारत से रिकॉर्ड 1 लाख टन चावल की खरीद का सौदा किया था। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इसके बाद एक प्रमुख भारतीय निर्यातक ने मलेशिया से 2 लाख टन क्रूड पाम ऑयल आयात का कॉन्ट्रैक्ट किया है। यह ऑर्डर जून और जुलाई में भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *