पूर्व मंत्री श्री तेज नारायण पांडे पवन पांडे जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी अयोध्या महानगर/अयोध्या विधानसभा कमेटी द्वारा अयोध्या-फैजाबाद के नवनिर्वाचित सांसद श्री अवधेश प्रसाद जी के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने मा० सांसद श्री अवधेश प्रसाद को विजयी होने पर बधाई दिया तथा आनेवाले समय में पार्टी संगठन को और मजबूत करके एवं श्री अखिलेश यादव जी के नीतियों-सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाकर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस मौक़े पर भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के सम्मानित नेतागण-पदाधिकारी, कार्यकर्ता क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इस मौके पर महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, शमशेर यादव, प्रदेश सचिव राम अचल यादव, हाजी असद, पार्षद विशाल पाल टिंकू, अपर्णा जयसवाल, अखिलेश चौबे, गयादीन यादव, चौधरी जगदीश यादव, आशीष वर्मा, विरेन्द्र गौतम, सिकंदर चौधरी, शिव शंकर शिवा, गोपीनाथ वर्मा, राजेश कोरी, जगन्नाथ यादव इत्यादि लोग मौजूद थे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
सपा अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के आगमन पर हुआ स्वागत




