Home / उत्तर प्रदेश / संत निरंकारी ग्रुप के सदस्यों ने गोमती के तट पर सफाई अभियान चलाया

संत निरंकारी ग्रुप के सदस्यों ने गोमती के तट पर सफाई अभियान चलाया

Spread the love

लखनऊ नगर निगम

26.02.2023

नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह जी के प्रयासों से नगर निगम लखनऊ निरंतर शहर में साफ सफाई व्यवस्था बरकरार रखने के लिए युद्ध स्तर पर कार्यरत है।वहीं लोगों को स्वच्छता का संदेश देने व उनमे जागरूकता का प्रसार करने के लिए भी समय समय पर योजना तैयार कर कार्य किये जा रहे हैं।जिस क्रम में आज नगर में एक समाजसेवी संस्था के साथ जुड़ कर सैकड़ों लोगों ने वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत आज झूलेलाल वाटिका के गोमती तट पर संत निरंकारी ग्रुप के ढाई से तीन सौ लोगों द्वारा नगर निगम के परस्पर सहयोग से वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया।जिसमें लगभग तीन ट्रॉली कूड़ा(गीला व सूखा प्रथक कर) एकत्रित करके नगर निगम को सौंपा।इस सफाई अभियान का मुख्य उद्देश्य नगर में स्वच्छता को बरकरार रखना एवं लोगों में जगरुकता का प्रसार करने का रहा।

उक्त अभियान में नगर निगम से नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस के रावत, ज़ोन 03 के कर्मचारी एवं संबंधित संस्था के ढाई से तीन सौ लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *