19 रमजान, 09 मार्च 2026कार्यालय आयतुल्लाह अल उज़मा सैयद सादिक़ हुसैनी शीराज़ी से जारी शिया हेल्प लाइन पर मौलाना सैयद सैफ अब्बास नक़वी ने रमजान के विभिन्न दीनी मसाइल के जवाब दिए।महिलाओं के लिए विशेष नोट: महिलाओं के प्रश्नों के लिए खातून आलिमा उपलब्ध हैं। संपर्क: 6386897124।
सामान्य हेल्पलाइन: तमाम मराजे के मुकल्लदीन सुबह 10 से 12 बजे तक 9415580936 या 9839097407 पर संपर्क करें। ईमेल: masael786@gmail.com।सवाल: क्या शहरवासी जो मवेशियों की जगह गाड़ी इस्तेमाल करता है, उस पर गाड़ी की जकात वाजिब है?
जवाब: गाड़ी पर जकात वाजिब नहीं है।सवाल: रोजे की हालत में इनहेलर कैप्सूल लेने से रोजा टूटेगा?
जवाब: अगर दवा सांस की नली में जाए तो रोजा नहीं टूटेगा; खाने की नली में जाए तो टूट जाएगा।सवाल: एतेकाफ रमजान के अलावा भी हो सकता है?
जवाब: हां, रमजान के अलावा अन्य महीनों में भी एतेकाफ हो सकता है।सवाल: शब-ए-कद्र में 100 रकत नमाज पढ़ना जरूरी है?
जवाब: शब-ए-कद्र में 100 रकत नमाज (यहां तक कि कज़ा नमाज) पढ़ना बहुत सवाब का काम है।सवाल: शब-ए-कद्र की नमाज जमाअत से अदा की जा सकती है?
जवाब: मुस्तहब्ब नमाज जमाअत से नहीं होती, और शब-ए-कद्र की नमाज वाजिब नहीं है।
शिया हेल्पलाइन: रमजान के मसाइल पर मौलाना सैयद सैफ अब्बास नक़वी के जवाब




