Home / उत्तर प्रदेश / विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायक को दिलाई शपथ

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायक को दिलाई शपथ

Spread the love

श्री अमन गिरि को शपथ दिलायी -सतीश महाना
उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा0 अध्यक्ष, श्री सतीश महाना ने आज दिनांक 23 नवम्बर, 2022 को विधान भवन स्थित राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन हाॅल में लखीमपुर खीरी जनपद की विधान सभा क्षेत्र गोला गोकर्णनाथ से नव-निर्वाचित विधायक, श्री अमन गिरि को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलायी।
श्री अमन गिरि ने विधान सभा अध्यक्ष, श्री महाना के समक्ष उपस्थित होकर शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण के इस कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हें संविधान, विधान सभा कार्य संचालन नियमावली भेंट की। विधान सभा अध्यक्ष ने मा0 सदस्य को बधाई देते हुए कहा कि वह विधान सभा में एक जागरूक एवं सफल विधायक के रूप में कामयाब हो और जीवन में यशस्वी हो तथा सदन में होने वाले वाद-विवाद में हिस्सा लेकर अपने क्षेत्र की जनता के जनहित की समस्याओं के निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।
इस अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री प्रदीप कुमार दुबे व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *