प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वक्फ संशोधन बिल 2025 पर विरोधियों को करारा जवाब दिया,
उन्होंने आज हरियाणा में राइजिंग भारत समिट 2025 में कहा कि अगर वक्फ बोर्ड ने अपनी संपत्तियों का सही इस्तेमाल किया होता,
तो मुस्लिम समुदाय के लोगों,
खासकर गरीब और पसमांदा मुसलमानों को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़ता,
और उन्हें “साइकिल का पंचर बनाने” जैसे कामों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।
यह बयान उन्होंने वक्फ व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी और इसके दुरुपयोग पर जोर देते हुए दिया,
जिसके कारण गरीब मुस्लिम समुदाय को इसका लाभ नहीं मिल पाया।
उनके इस बयान ने काफी चर्चा बटोरी, जिसमें कुछ लोगों ने इसे समर्थन दिया,
जबकि विपक्षी दलों और कुछ संगठनों ने इसे मुस्लिम समुदाय के प्रति असंवेदनशील बताकर आलोचना की।





