Home / उत्तर प्रदेश / लखनऊ के राजभवन में आयोजित प्रादेशिक शाक-भाजी एवं पुष्प प्रदशर्नी के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में नगर निगम को विभिन्न श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुए*

लखनऊ के राजभवन में आयोजित प्रादेशिक शाक-भाजी एवं पुष्प प्रदशर्नी के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में नगर निगम को विभिन्न श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुए*

Spread the love

दिनांक 20.02.2023

दिनांक 17 से 20 फरवरी, 2023 तक लखनऊ के राजभवन में प्रादेशिक शाक-भाजी एवं पुष्प प्रदशर्नी के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी थी जिनमें नगर निगम लखनऊ द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रदशर्नी के अंतर्गत आयोजित की गयी प्रतियोगिताओं के विभिन्न श्रेणियों के परिणाम आज दिनांक 20.02.2023 को घोषित किए गए जिसमें लखनऊ नगर निगम को 4 श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार निम्नानुसार प्राप्त हुआ :-

1. दस हजार वर्गमीटर तक के क्षेत्रफल के पार्क की श्रेणी में नगर निगम लखनऊ के 1/19 विपुल खण्ड, गोमती नगर स्थित पार्क को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

2. छः हजार वर्गमीटर तक के क्षेत्रफल के पार्क की श्रेणी में नगर निगम लखनऊ के सेक्टर-12 इंदिरा नगर स्थित मधुवन पार्क को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

3. चार हजार वर्गमीटर तक के क्षेत्रफल के पार्क की श्रेणी में नगर निगम लखनऊ के लालबाग स्थित झण्डी पार्क को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

4. दो हजार वर्गमीटर तक के क्षेत्रफल के पार्क की श्रेणी में नगर निगम लखनऊ के सेक्टर-सी इंदिरानगर स्थित महुआ पार्क को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

5. माली वर्ग में विभिन्न श्रेणियों में 5 पुरस्कार व शील्ड प्रदान की गयी।

6. मौसमी फूलो के कट फ्लावर शो में नगर निगम लखनऊ को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
*उपरोक्त पुरस्कारो को आज राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नगर निगम लखनऊ के नगर आयुक्त के ओर से अपर नगर आयुक्त श्री अवनीन्द्र कुमार जी द्वारा मा. राज्यपाल महोदया से प्राप्त किया गया*।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *