कानपुर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने आज आईएएस परीक्षा 2022 में 66वीं रैंक व हिन्दी माध्यम में प्रथम रैंक प्राप्त कर कानपुर नगर व प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली राष्ट्रीय स्वयं संघ परिवार की सदस्य एवं भाजपा नेता श्री दिवाकर मिश्रा जी की बेटी कृतिका मिश्रा जी को आज उनके गांधीनगर कानपुर स्थित घर पर जाकर सम्मानित किया।
उनकी इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी व उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान परिवार के सदस्यों से स्नेहिल भेंट वार्ता करते हुए उन्हें भी शुभकामनाएं प्रेषित की।
राष्ट्रीय स्वयं संघ परिवार की सदस्य एवं भाजपा नेता दिवाकर मिश्रा की बेटी कृतिका मिश्रा के निवास स्थान पर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने दी बधाई





