उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने माननीय नेता सदन राज्यसभा श्री पीयूष गोयल जी का अपने शासकीय कार्यालय विधान भवन में स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
भेंटवार्ता के उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने श्री गोयल जी को विधान भवन सभा मंडप नवीनीकृत लाबी, गलियारों, एवं ई-गाइडेड विजिटर टूर के लिए तैयार किए जा रहे कक्ष को भी दिखाया जिसे देखकर श्री गोयल ने विधानसभा को और बेहतर करने के लिए श्री महाना जी को प्रोत्साहित करते हुए उनकी सराहना की।
विधानसभा अध्यक्ष जी ने श्री पीयूष गोयल जी के विधानसभा आगमन एवं उनके द्वारा प्रोत्साहित व सराहना किए जाने पर उनका हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।
राजसभा सांसद पीयूष गोयल को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।





