Home / उत्तर प्रदेश / योगी आदित्यनाथ ने उप्र की कानून व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक

योगी आदित्यनाथ ने उप्र की कानून व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक

Spread the love

लखनऊ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद लखनऊ स्थित सरकारी आवास में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव गणों के साथ विभागवार कार्मिकों की व्यवस्था को लेकर समीक्षा की और सभी विभागों में रिक्त पदों पर यथाशीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शासकीय विभागों में मानव संसाधन का अभाव विभागीय कार्यक्षमता और जनहित पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। नियुक्तियों में विलम्ब से केवल बैकलॉग बढ़ता है, बल्कि युवाओं को अपनी योग्यता के अनुरूप अवसर भी नहीं मिलता।

सभी विभागों में ग्राम/नगर और जिला से लेकर शासन स्तर तक प्रत्येक संवर्ग की गहनता से समीक्षा कर आवश्यक रिक्तियों की स्थिति स्पष्ट की जाए।

नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के माध्यम से सभी विभागों में रिक्तियों/ प्रचलित नियुक्ति प्रक्रिया और आवश्यक मानव संसाधन की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

नियुक्ति प्रक्रिया में सरलता के लिए ई-अधियाचन की व्यवस्था लागू की गई है, उसका उपयोग करें

नियुक्ति के लिए अधियाचन भेजने से पूर्व आरक्षण नियमावली का सूक्ष्मता से परीक्षण कर लिया जाए:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *