लखनऊ 16 नवंबर 2025
आज शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी की अध्यक्षता में छोटे इमामबाड़े में उम्मीद पोर्टल में वक़्फ़ रजिस्ट्रेशन का कैम्प लगाया गया जिसमे लोगों ने आकर अपनी मुश्किलात को बयान किया और वक़्फ़ पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराने के तरीक़े को देखा
मौलाना सैफ़ अब्बास ने बताया की पटानाला चौकी के निकट इमामबाड़ा ज़की अली ख़ान में रोज़ाना उम्मीद पोर्टल पर वक़्फ़ का रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
आज के इस प्रोग्राम में मौलाना अफ़ज़ल हैदर, मौलाना वहीद हुसैन, मौलाना रज़ा अब्बास, मौलाना तसव्वुर ज़ैदी, मौलाना इम्तियाज़ के अलावा समाज सेवी झुलकिफ़ रिज़वी, शहज़ाद अब्बास आदि मौजूद रहे।
मौलाना सैफ अब्बास ने छोटे इमामबाड़े में वक़्फ़ रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया



