लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आजादी के अमृतवर्ष में प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में स्वाधीनता दिवस के अवसर पर ‘मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन’ के संदेश के साथ ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन का कार्यक्रम है। प्रत्येक उत्तर प्रदेशवासी राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस पुनीत कार्यक्रम में सहभागी बनें।





