लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित सीएमएस स्कूल (सिटी मोंटेसरी स्कूल) के संस्थापक और प्रख्यात शिक्षाविद डॉ.जगदीश गांधी के निधन की खबरे गलत हैं। लोग उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं।फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
उनको 28 दिसंबर को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोशल मीडिया पर उनके निधन की चर्चाएं है और कई गणमान्य लोग और राजनेता उनके निधन पर शोक जता रहे है। लेकिन इसी बीच 7 जनवरी को मेदांता अस्पताल ने उनका हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि वह वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं।उनका इलाज क्रिटिकल केयर टीम की देखरेख में आईसीयू में हो रहा है। हॉस्पिटल की क्रिटिकल केयर टीम ने बताया कि अभी उनकी तबियत गंभीर बनी हुई है।





