Home / उत्तर प्रदेश / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहां उप्र सरकार आस्था, परंपरा और विरासत के सम्मान और संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहां उप्र सरकार आस्था, परंपरा और विरासत के सम्मान और संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध है।

Spread the love

लखनऊ उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि  उत्तर प्रदेश सरकार आस्था, परंपरा और विरासत के सम्मान और संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध है।

उसी क्रम में अटूट श्रद्धा और समर्पण की प्रतीक, पावन कांवड़-यात्रा के सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनन्दन किया जाए।

कांवड़ यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, बेहतर प्रकाश की व्यवस्था और सहायता शिविर लगाए जाएं साथ ही मार्गों पर पेयजल-शिकंजी की व्यवस्था भी की जाए।

सुरक्षा के दृष्टिगत ड्रोन से यात्रा मार्ग की निगरानी के साथ ही कांवड़ शिविर लगाने वालों का सत्यापन भी किया जाए।

लोक-मंगल के ध्येय से परिपूर्ण कांवड़ यात्रा सुगमता से पूर्ण हो, शिवभक्तों और आमजन को कोई असुविधा न हो, यह आपकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *