लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में नगर विकास विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा अनेक भावी योजनाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि Ease of Living के भाव के साथ सभी नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं से युक्त गुणवत्तापूर्ण जीवन प्रदान करने के लिए ‘स्मार्ट विकल्पों’ के साथ बेहतर परिवेश उपलब्ध कराने के महत्वपूर्ण अभियान में ‘स्मार्ट सिटी मिशन’ की बड़ी भूमिका है। प्रदेश में 17 नगरों को स्मार्ट सिटी के रूप में अपग्रेड किए जाने का कार्य चल रहा है। प्रत्येक योजना गुणवत्तापूर्ण मानकों के साथ निर्धारित समय में पूरी की जाए। परियोजनाओं की गुणवत्ता का भौतिक सत्यापन भी कराएं।
Smart City Mission के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के व्यायाम, पठन-पाठन, जलपान, चर्चा-विमर्श तथा बैंकिंग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विशेष केंद्र की स्थापना कराई जा रही है, इसे यथाशीघ्र पूर्ण किया जाए। यह केंद्र वरिष्ठ नागरिकों के लिए अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होगा।




