लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद लखनऊ स्थित राजभवन प्रांगण में आयोजित ‘सामूहिक योगाभ्यास’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर योग किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि योग भारत की ऋषि परंपरा का अमूल्य उपहार है, जो मानसिक और आध्यात्मिक उन्नयन के साथ शरीर को भी स्वस्थ रखता है। हर व्यक्ति को योगाभ्यास अपने नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।




