पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी एबीपी आनंद, रिपब्लिक टीवी और टीवी9 न्यूज चैनलों का बॉयकाट करेगी।
अब टीएमसी का कोई भी प्रवक्ता इन चैनलों के डिबेट में शामिल नहीं होगा। ममता बनर्जी ने कहा कि यह निर्णय इन न्यूज चैनलों पर प्रोपगेंडा आधारित एंटी-बंगाल एजेंडा चलाने वाले के खिलाफ लिया गया है। टीएमसी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर प्रेस रिलीज भी जारी किया है।





