Home / उत्तर प्रदेश / मदरसा आउटरीच प्रोग्राम  महिला सशक्तिकरण की दिशा में अमूबा का बेहतरीन प्रयास- शहला हक़

मदरसा आउटरीच प्रोग्राम  महिला सशक्तिकरण की दिशा में अमूबा का बेहतरीन प्रयास- शहला हक़

Spread the love

एएमयू ओल्ड ब्वायज़ (एलम्नाई) एसोसिएशन लखनऊ ने मदरसा जामियतुल मोमिनात अल-इस्लामिया, लखनऊ ,में एक मदरसा आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया, जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न ज़िलों के अतिरिक्त बिहार, उत्तराखंड, कश्मीर, असम, मणिपुर और अन्य राज्यों से सम्बंधित लगभग 900 मदरसा छात्राओं ने भाग लिया।  इस आयोजन में स्वच्छता जागरूकता, जीवन कौशल और स्वास्थ्य/स्वच्छता के सत्र प्रमुख स्त्री रोग विशेषज्ञ डा .उज़मा मुबश्शिर , नो शेम प्रोजेक्ट की डायरेक्टर फ़ौज़िया रहमान अब्बासी , और सदस्य उप्र सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड सबीहा अहमद जैसे प्रमुख वक्ताओं द्वारा आयोजित किए गए।

इस प्रोग्राम ने व्यापक समर्थन और सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त की, जिसमें उपस्थित  प्रतिभागी  इसे “शानदार पहल” बता रहे थे और इसकी सार्थकता को स्वीकार रहे थे। प्रतिभागियों के अनुशासित आचरण और उत्साही भागीदारी ने शिक्षा और सशक्तीकरण को बढ़ाने में इस प्रकार की पहल के प्रभाव को साबित किया।

इस आयोजन में अमूबा लखनऊ एक्जीक्यूटिव की महिला सदस्यगण हिना जाफ़री, शाज़िया फ़ारूक़ी और राना तय्यब ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसोसिएशन की मानद सचिव शहला हक़ ने मदरसा आउटरीच प्रोग्राम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में अमूबा का बेहतरीन प्रयास बताया एवं मदरसा शिक्षिकाओं, प्रबंधक गण विशेष रूप से मौलाना उबैदुर्रहमान को उनके समर्थन और समर्पण के लिए विशेष धन्यवाद देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष सय्यद मोहम्मद शोएब, उपाध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद गुफ़रान एवं सभी कार्यकारी सदस्यों का उनके बहुमूल्य समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *