Home / लखनऊ दुबग्गा के करीब घर में आतंकवादी छिपे होने की आशंका घर को एटीएस ने घेरा

लखनऊ दुबग्गा के करीब घर में आतंकवादी छिपे होने की आशंका घर को एटीएस ने घेरा

Spread the love

लखनऊ : दुबग्गा के कानपुर रोड तिराहे स्थित विशाल मेगा मार्ट शॉपिंग मॉल के पास एक घर में आतंकवादी छुपे होने की आशंका में पुलिस ने मकान को घेर लिया । एटीएस के कमांडो भी पहुंचे
पुलिस को मकान के अंदर आंतकी के छिपे होने की खबर मिली थी
आतंकवादी छुपे होने वाले घर के आसपास मकान खाली कराए गए और सड़कों पर आवागमन बंद कराया गया।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आतंकी के छिपे होने की सूचना के बाद से हड़कंप मचा है। खुफिया जानकारी के आधार पर यूपी पुलिस और एटीएस ने यहां के दुबग्गा चौक पर काकोरी इलाके में एक घर के घेरा था । सुबह 10 बजे से यह ऑपरेशन चल रहा था और 1 बजे खबर आई कि अलकायदा के दो आतंकियों को पकड़ा गया है, इनके पास से विस्फोटक बरामद हुए हैं।

चारों तरफ से की गई घेराबंदी : जिस घर में संदिग्ध छिपे होने की खबर है, उन्हें घर के अंदर नजरबंद कर दिया गया है। उनसे लगातार पूछताछ जारी है। घर के चारों तरफ भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। घर के आसपास की सड़कें बंद कर दी गईं हैं ताकि इलाके से कोई बाहर न आ सके और न ही बाहर का कोई शख्स अंदर जा सके।

ऑपरेशन अभी भी जारी है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *