Home / अंतरराष्ट्रीय / ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन

Spread the love

स्टार फुटबॉलर पेले का 82 वर्ष की उम्र में 30 दिसंबर को निधन हो गया है। ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने इंस्टाग्राम पर निधन की जानकारी देते हुए लिखा, ‘हम जो कुछ भी हैं, वह आपकी बदौलत हैं. हम आपको बहुत प्यार करते हैं. रेस्ट इन पीस.’ बता दें कि उनकी मौजूदगी में ब्राजील तीन बार विश्व कप जीता था। ऐसा कारनामा करने वाले वो दुनिया के इकलौते फुटबॉलर थे। ऐसे लीजेंड की भरपाई नहीं की जा सकती।

पेले के नाम कुछ अनोखे ही रिकॉर्ड जुड़े हुए हैं. उन्होंने अपने करियर में 1279 गोल दागे तो वहीं 3 फीफा विश्व कप जीतने में वो सफल रहे. इसके अलावा पेले ने 6 ब्राजीलियाई लीग खिताब अपने नाम किए दो बार कोपा लिबर्टाडोरेस खिताब जीता.दुनिया के बेस्ट फुटबॉल खिलाड़ियों में गिने जाने वाले पेले ने अपने करियर के 1366 मैचों में कुल 1281 गोल किए. उनका गोल औसत 0.94 प्रति मैच था, जिसे फुटबॉल जगत में बेहतरीन माना जाता है. वे दुनिया के एकमात्र फुटबाल खिलाड़ी थे, जिन्होंने 3 बार वर्ल्ड कप जीता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *