समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि श्री रमाशंकर कौशिक ने आजीवन समाजवादी नीतियों एवं विचारधारा से जुड़कर कमजोर लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने समाजवादी आंदोलन को सशक्त करने का कार्य किया।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्व सांसद श्री रमाशंकर कौशिक की तेरहवीं पुण्यतिथि आज समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में मनाई गयी। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने श्री कौशिक के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया।
डॉ0 राम मनोहर लोहिया के सम्पर्क में आकर श्री रमाशंकर कौशिक ने समाजवादी युवक संघ की स्थापना में सहयोगी भूमिका निभाई थी। 1977 में हसनपुर विधानसभा से निर्वाचित होकर श्री कौशिक स्वास्थ्य और श्रम मंत्री बने। 1985 में पुनः विधायक और 1990 में विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने के साथ उच्च शिक्षा और नगर विकास मंत्री बने। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष एवं राज्यसभा सांसद के रूप में उन्होंने सदैव जनहित के मुद्दों को ही प्राथमिकता दिया।
इस अवसर पर सर्वश्री सुवचन राम, अरविन्द कुमार सिंह, रामबृक्ष सिंह यादव, राम सागर, विजय सिंह, मधुकर त्रिवेदी, मर्णेन्द्र मिश्रा, पवन मनोचा, एस.के. राय, डॉ0 हरिश्चन्द्र, राशिद अली, सोनू कनौजिया, अंकित सिंह बाबू, सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता