Home / बीबीडी चेयरपर्सन,चेयरमैन ने डाक्टर दाऊजी गुप्ता जी के कोरोना से आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

बीबीडी चेयरपर्सन,चेयरमैन ने डाक्टर दाऊजी गुप्ता जी के कोरोना से आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Spread the love

बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती अलका दास एवं बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष, बैडमिन्टन एसोसिएशन उ0प्र0 के चेयरमैन श्री विराज सागर दास ने डाक्टर दाऊजी गुप्ता जी के कोरोना से आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

बीबीडी ग्रुप के मीडिया कोआर्डिनेटर ने बताया कि श्रीमती अलका दास एवं श्री विराज सागर दास ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि बीबीडी ग्रुप परिवार डॉक्टर दाऊजी गुप्ता जी के निधन पर स्तब्ध और व्यथित है। ईश्वर उनको अपने श्री चरणों में स्थान दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *