Home / बहराइच मे एसएसबी ने आयोजित की फिट इंडिया के तहत दौड़ व दंगा नियंत्रण अभ्यास

बहराइच मे एसएसबी ने आयोजित की फिट इंडिया के तहत दौड़ व दंगा नियंत्रण अभ्यास

Spread the love

शादाब हुसैन
बहराइच।भारत नेपाल सीमा पर तैनात 42 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय अगैय्या नानपारा मे कमांडेंट प्रवीण कुमार की उपस्थिति में फिट इंडिया के तहत बल कर्मियों ने दौड़ लगाई। इस दौड़ में वाहिनी के सभी बल कर्मी व उनकी महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया। दौड़ के दौरान सभी जरूरी व चिकित्सा सुविधा का भी ध्यान रखा गया। इस मौके पर वाहिनी की चिकित्साधिकारी डॉक्टर मृणालिनी सिंह ने भी कार्यक्रम में भाग लिया तथा बल कर्मियों के परिवारों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया तथा बताया की दौड़ एक्सरसाइज तथा योगा के माध्यम से हमेशा अपने आप के स्वास्थ्य को फिट रखें। इस दौड़ में प्रथम स्थान प्रियंका द्वितीय स्थान गरिमा व तृतीय स्थान शशिकला का रहा। इसके बाद आगामी बिहार चुनाव को देखते हुए वाहिनी के मैदान में दंगा नियंत्रण अभ्यास किया गया। दंगा नियंत्रण ड्रिल के इंस्ट्रक्टर मुख्य आरक्षी अजेंद्र प्रताप रहे। इस दौरान निरीक्षक अनुज कुमार पाठक सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह तथा अन्य जवानों ने भी दंगा नियंत्रण अभ्यास में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *